Home » प्रदेश » जिला परिषद सदस्य के लिए 27 एवं पंचायत समिति सदस्यों के 101 नामांकन खारिज

जिला परिषद सदस्य के लिए 27 एवं पंचायत समिति सदस्यों के 101 नामांकन खारिज

उदयपुर – राज्य चुनाव आयोग के निर्देशन में प्रदेश में चल रहे पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत उदयपुर जिले में निर्वाचन के प्रथम चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन पत्रों की संवीक्षा बुधवार को की गई। इसमें जिला परिषद के लिए 27 तथा पंचायत समिति सदस्यों के लिए 101 नामांकन पत्र खारिज हुए। वहीं दूसरी चरण के तहत अब तक कुल 20 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।

जिला परिषद सदस्य
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि 47 जिला परिषद सीटों के लिए कुल 161 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे, जो 158 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए थे। संवीक्षा (जांच) के दौरान 27 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए और 2 नामांकन पत्रों को डीस्कार्ड किया गया। इसके बाद अब चुनावी मैदान में 132 नामांकन पत्र (132 उम्मीदवार) शेष बचे हैं।

पंचायत समिति सदस्य (प्रथम चरण)

प्रथम चरण के तहत जिले की 10 पंचायत समितियों झाडोल, भींडर, घासा, गिर्वा, कुराबड़, मावली, नाई, ओगणा, फलासिया और वल्लभनगर के कुल 160 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 562 उम्मीदवारों द्वारा कुल 579 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच के दौरान 101 नामांकन पत्र खारिज किए गए और 6 फॉर्म डीस्कार्ड हुए। 471 उम्मीदवार के 472 नामांकन फॉर्म सही पाए गए हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर अपराह्न 3 बजे तक रहेगी।

पंचायत समिति सदस्य (द्वितीय चरण )

द्वितीय चरण के तहत जिले की 6 पंचायत समितियों बड़गांव, देवला, गोगुंदा, कोटड़ा, सायरा और सुलाव के 96 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया के शुरुआती 13 अक्टूबर को हुई। 13 और 14 अक्टूबर इन दो दिनों में कुल 20 उम्मीदवारों द्वारा 20 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। इसमें पहले दिन मंगलवार को 1 और दूसरे दिन बुधवार को 19 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें सर्वाधिक 11 नामांकन बड़गांव पंचायत समिति से आए हैं।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!