Home » प्रदेश » विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

गोगुंदा – सायरा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शनिवार को सुरक्षा एवं कानून जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाधिकारी घेवर चंद और संस्था प्रधान मोहन लाल मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में थानाधिकारी ने विद्यार्थियों को बताया कि 18 वर्ष से कम आयु में वाहन चलाने से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने हेलमेट के महत्व, चोरी एवं अन्य अपराधों से सतर्क रहने तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए साइबर सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी।

उन्होने महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे , विद्यार्थियों को किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 और बच्चों से संबंधित सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने की जानकारी साझा की।

इस दौरान शिक्षक मनोज कुमार, सपना कुमारी, दयाल सिंह, हेमलता राणावत, सोहन लाल, गोविन्द परिहार, प्रीति व्यास, दिनेश कुमार, गोपाल गर्ग, पहाड़ सिंह, हितेश मीणा, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, दीपिका राणावत, हिम्मत राम सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!