Home » प्रदेश » पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला आया सामने

पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला आया सामने

गोगुंदा – पंचायतीराज चुनावों को लेकर पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं, ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्डपंच पद के लिए दावेदारी की तैयारी कर रहे लोग भी अपने दस्तावेजों की जांच में जुटे हैं। इस बीच मतदाता सूची में नाम दूसरी ग्राम पंचायत में दर्ज होने का मामला सामने आया है।

गोगुंदा निवासी किशन खटीक ने अपनी पत्नी ज्योति खटीक का नाम गोगुंदा ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में नहीं होने और ग्राम पंचायत मजावड़ी के वार्ड संख्या 2 में दर्ज होने पर नाराजगी जताई है।

किशन खटीक ने बताया कि शादी के बाद उन्होंने अपनी पत्नी का नाम गोगुंदा ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए आवेदन किया था। इसके लिए सभी आवश्यक दस्तावेज भी जमा करवाए थे। उनके अनुसार, उस समय पत्नी का नाम गोगुंदा ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में ही बताया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पंचायतीराज चुनाव में वह अपनी पत्नी को गोगुंदा के वार्ड संख्या 2 से चुनाव लड़वाने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन मतदाता सूची की जांच करने पर उनका नाम गोगुंदा के बजाय ग्राम पंचायत मजावड़ी के वार्ड संख्या 2 में दर्ज मिला।

इस स्थिति के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज होने की स्थिति की जांच कर उचित समाधान करने की मांग की है, ताकि चुनावी प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!