Home » प्रदेश » द्वितीय चरण – अंतिम दिन 212 नामांकन दाखिल, संवीक्षा 17 को, 6 पंचायत समितियों में कुल 371 नाम-निर्देशन पत्र हुए जमा

द्वितीय चरण – अंतिम दिन 212 नामांकन दाखिल, संवीक्षा 17 को, 6 पंचायत समितियों में कुल 371 नाम-निर्देशन पत्र हुए जमा

उदयपुर – पंचायतीराज चुनाव – 2026 के द्वितीय चरण के लिए नाम-निर्देशन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। अंतिम दिन जिले की 6 पंचायत समितियों के कुल 96 वार्डों के लिए 212 नामांकन पत्र दाखिल हुए। वहीं अब तक कुल 367 उम्मीदवारों की ओर से 371 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को पंचायत समिति बड़गांव में 20, देवला में 38, कोटड़ा में 35, सायरा में तथा सुलाव में 38 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार अब तक बड़गांव में कुल 49 प्रत्याशियों ने 52, देवला में 63 प्रत्याशियों ने 64, गोगुन्दा में 79 प्रत्याशियों ने 79, कोटड़ा में 66 प्रत्याशियों ने , सायरा में 58 प्रत्याशियों ने तथा सुलाव में 52 प्रत्याशियों ने नाम-निर्देशन पत्र जमा कराएं हैं। नामांकनों की संवीक्षा शनिवार को की जाएगी।नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर अपराह्न 3 बजे तक रहेगी।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!