Home » प्रदेश » अवैध मदिरा पर कार्रवाई हजारों लीटर अवैध मदिरा वॉश नष्ट

अवैध मदिरा पर कार्रवाई हजारों लीटर अवैध मदिरा वॉश नष्ट

उदयपुर – आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार पंचायती राज चुनावों की आचार संहिता के तहत प्रदेश मंे अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है।

आबकारी विभाग जयपुर ग्रामीण के तहत शाहपुरा के ग्राम चौकीदार मीणों की ढ़ाणी, कांकरेल में हथकड़ मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई में 12 हजार लीटर वॉश सहित 9 मदिरा भट्टियां नष्ट करते हुए 22 लीटर हथकड़ मदिरा भी जब्त की गई। भरतपुर के डीग में आबकारी निरोधक टीम ने दबिश देकर 2 हजार लीटर वॉश नष्ट कर 108 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की। श्रीगंगानगर में मोटरसाईकल से 53 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त करते हुए 500 लीटर वॉश नष्ट किया। सीकर के नीम का थाना में 2700 लीटर वॉश नष्ट कर 12 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की गई। इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी गश्त, नाकाबंदी व दबिश दी जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!