Home » देश » रक्तदान में गोगुंदा के लोगों ने दिखाई भागीदारी, शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रहित

रक्तदान में गोगुंदा के लोगों ने दिखाई भागीदारी, शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रहित

गोगुंदा – मंगलवार को कस्बें के राजकीय उपजिला चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आयोजित हुआ। शिविर में युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर के दौरान कुल 60 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

 

सीएमएचओ महेंद्र राठौड़ ने कहा कि जिले में तीन प्रमुख ब्लॉक हैं, जिनमें जनजातीय क्षेत्र भी शामिल है। उन्होने एनएच -27 पर प्रतिदिन होने वाले हादसों का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र में रक्तदाताओं की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होने कहा कि जनजातीय अंचल में रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता देखने को मिल रही है और क्षेत्र में रक्तदान के प्रति लोगों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि यहां के लोग स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों के प्रति जागरूक हैं।

राठौड़ ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय सलाह और निर्धारित पात्रता के अनुसार सामान्यतः तीन महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

इस दौरान चिकित्सालय के पीएमओ शांतिलाल चौबीसा, बीसीएमओ दिनेश मीणा सहित चिकित्सालय की टीम मौजूद रही।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!