Home » प्रदेश » कल पंचायत आम चुनाव के लिए आयोजित होगी प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला

कल पंचायत आम चुनाव के लिए आयोजित होगी प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला

उदयपुर – पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को नामांकन प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी देने के लिए 10 अक्टूबर को प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला जिला परिषद सभागार में शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही इस कार्यशाला कार्यशाला का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी उपलब्ध कराना और संभावित प्रत्याशियों को नामांकन संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराना है। कार्यशाला में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संभावित प्रत्याशियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!