Home » प्रदेश » 11 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जागरूकता पर दिया जोर

11 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण जागरूकता पर दिया जोर

उदयपुर – चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ ओर अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से संचालित जीरो डोज परियोजना के अंतर्गत राजस्थान कृषि महाविद्यालय उदयपुर में जिले के 6 ब्लॉक से आए प्रभावशाली व्यक्तियों एवं सहयोगियों के नियमित टीकाकरण में अभिवृद्धि हेतु पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन, विडियोज एवं आपसी चर्चा के माध्यम से आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने टीकाकरण में प्रतिरोधी एवं झिझक रखने वाले परिवारों एवं सेवा प्रदाताओं के बीच एक कड़ी बनकर सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आव्हान किया।

यूनिसेफ से राज्य स्तर प्रतिनिधि रियाद ने आजादी के बाद से देश में टीकाकरण को लेकर किए गए प्रयासों पर जानकारी देते हुए टीकाकरण को सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण बताया, जो 11 जानलेवा बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम में अर्पण सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ शुभकरण सिंह ने कार्यक्रम मे भाग लेने वाले जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राकेश गुप्ता, यूनिसेफ से राज्य स्तर प्रतिनिधि रियाद तथा 6 ब्लॉक से आये विभिन्न प्रभावशाली व्यक्तियों का स्वागत करते हुए नियमित टिकाकरण मे प्रभावशाली व्यक्तियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया कि अर्पण सेवा संस्थान के महासचिव याशंकर शिवहरे ने भी प्रभावशाली व्यक्तियों को समाज में टीकाकरण के प्रति व्याप्त शंकाओं के समाधान के लिए आगे आने की जानकारी दी। जिला समन्वयक जाहिद ने टीकाकरण व्यक्तियों एवं सहयोगियों से अपेक्षाएं एवं भूमिका पर चर्चा की।

वहीं निदेशक प्रलेखन ज्योति पोखरियाल ने पंचायत महिला एवं पुरुषों की परस्पर भागीदारी पर बल देते हुए जीरो डोज परियोजना में जीरो डोज ओर ड्रॉप आउट को कम करने के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में अर्पण सेवा संस्थान के लीलाधर पालीवाल, मेलडी मंदिर के महंत वीरम नाथ, प्यारनाथ महाराज, देवी सिंह सिसोदिया सहित बडगांव,गोगुंदा, गिर्वा, झाड़ोल, कोटड़ा एवं मावली ब्लॉक के 50 सहयोगियों ने भाग लिया।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!