Home » प्रदेश » साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

उदयपुर – जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों सहित विभिन्न आयोगों एवं विभागों से संबंधित लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस दौरान कलेक्टर ने विभागवार लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया। साथ ही डीएमएफटी के तहत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।

समीक्षा के दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने संपर्क पोर्टल के विभिन्न पैरामीटर्स पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागीय अधिकारियों की सराहना करते हुए इसी तरह प्रभावी कार्यशैली बनाए रखने की बात कही। बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह, जिला परिषद सीईओ प्रीतम कुमार, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, प्रशिक्षु आईएएस अदिति यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!