Home » प्रदेश » देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया एनसीसी दिवस

देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया एनसीसी दिवस

उदयपुर – एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के तत्वावधान में रविवार को एनसीसी दिवस शहर में पूरे उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ टाउन हॉल स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मचंद नागोरी रहे, जो शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी के पिता हैं। मुख्य अतिथि नागोरी ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की ओर से शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम 1 राज नेवल यूनिट एनसीसी में आयोजित किया गया, जिसका संचालन 1 राज नेवल यूनिट के कैडेट्स द्वारा किया गया।

इस दौरान कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत आकर्षक प्रातःकालीन प्रस्तुतियों में युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता की झलक देखने को मिली। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स एवं उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। उदयपुर ग्रुप की विभिन्न एनसीसी यूनिटों के सात मेधावी कैडेट्स को उनकी संबंधित यूनिट का सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषित कर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इनमें सीयूओ प्रियवर्धन सक्सेना एवं सीएसयूओ हर्षमिता मेनारिया (6 राज एयर स्क्वाड्रन), यूओ तनिषा (5 राज गर्ल्स बटालियन), कैडेट केंड्रिता एवं एसयूओ प्रज्वल (10 राज बटालियन), एलसीडीटी श्रद्धा शर्मा एवं कैडेट शिवम झंवर (1 राज नेवल यूनिट) शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि धर्मचंद नागोरी ने कैडेट्स को प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। उन्होंने युवाओं को साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ने तथा एनसीसी के ध्येय वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!