सायरा – क्षेत्र के सुआवतो का गुड़ा में नव चेतना उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरूवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मनारायण श्रीमाली और अध्यापक नारायणलाल खराड़ी ने विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय, संघर्ष, वीरता एवं देशभक्ति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष कर जनजातीय समाज में जागरूकता, एकता और स्वाभिमान की भावना जगाई। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।




