Home » प्रदेश » आबादी क्षेत्र में घुसा मगरमच्छ, दो घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू

आबादी क्षेत्र में घुसा मगरमच्छ, दो घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू

सायरा – क्षेत्र के बोखाड़ा गांव में देर रात करीब 9 बजे एक छह फीट लंबा मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में घुस आया। मगरमच्छ के गांव में पहुंचने की सूचना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। अजगर पास की नाड़ी से निकलकर पंचायत के समीप पहुंच गया, जहां उसे देखकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और वाइल्ड लाइफ टीम को दी। सूचना मिलने पर वाइल्ड लाइफ टीम के नारायण सिंह अपनी टीम के साथ तथा बोखाड़ा वन विभाग के तेर सिंह सहित वनकर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

करीब दो घंटे तक चली मशक्कत के बाद रात 12 बजे टीम ने मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद मगरमच्छ को सायरा तालाब में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के सुरक्षित पकड़े जाने और आबादी क्षेत्र से हटाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!