Home » प्रदेश » उदयपुर में नशीले पदार्थ के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

उदयपुर में नशीले पदार्थ के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

उदयपुर – शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापनगर थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 13.01 ग्राम MDMA बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बरामद MDMA की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी पुलिस ने जब्त किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीला पदार्थ आरोपियों तक कहां से पहुंचा और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

आरोपी के कब्जे से मिला MDMA

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान जसवंत (29) पुत्र शांतिलाल, निवासी धोबी मोहल्ला, कड़कड़ा, भादसोड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ के कब्जे से कुल 13.01 ग्राम MDMA बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से मादक पदार्थ के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की। मामले में पूजा (33) पत्नी नरेश, निवासी शिव नगर, दक्षिणी सुंदरवास, प्रतापनगर, उदयपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। वह वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड, सी-ब्लॉक कॉलोनी, प्रतापनगर में रह रही थी।

प्रतापनगर थाने में प्रकरण संख्या 546/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 और 8/29 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मादक पदार्थ की सप्लाई के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक तलाशे जा रहे हैं। यानी जांच इस बात पर केंद्रित है कि MDMA की सप्लाई कहां से हुई और इसके बाद इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

क्या है MDMA, क्यों है खतरनाक?

MDMA यानी 3,4-Methylenedioxymethamphetamine एक सिंथेटिक मादक पदार्थ है, जिसे आम तौर पर Ecstasy या Molly जैसे नामों से भी जाना जाता है। यह मस्तिष्क पर उत्तेजक और साइकेडेलिक दोनों तरह के प्रभाव डाल सकता है। इसके सेवन से उत्साह, ऊर्जा और संवेदनाओं में बदलाव महसूस हो सकता है, लेकिन इसके साथ हृदय गति और रक्तचाप बढ़ना, घबराहट, भ्रम, पसीना, मांसपेशियों में तनाव और शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ना जैसे जोखिम भी जुड़े हैं। गंभीर स्थिति में हाइपरथर्मिया के कारण अंगों को नुकसान और जान का खतरा तक हो सकता है। फिलहाल पुलिस की जांच इस मामले में बरामद MDMA की सप्लाई चेन और आरोपियों के संपर्कों पर केंद्रित है। कार्रवाई प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस टीम और डीएसटी टीम ने की।

 

कार्रवाई में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

कार्रवाई में प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में डीएसटी प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत योगी, उप निरीक्षक अशोक सिंह, डीएसटी के एएसआई योगेश, हैड कांस्टेबल भंवरलाल, हितेन्द्र, कांस्टेबल जितेन्द्र, मुकेश, पवन, कय्यूम व प्रतापनगर थाने के हैड कांस्टेबल राजूराम, कांस्टेबल भारमलराम, कमलेश कुमार और महिला कांस्टेबल निर्मला कंवर शामिल थी।

 

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!