
गोगुंदा – कस्बे के लक्ष्यराज आचार्य को विप्र सेना की ओर से तहसील मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के विधानसभा अध्यक्ष जितेश पालीवाल ने बताया कि विप्र सेना की ओर से संगठनात्मक विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में लक्ष्यराज आचार्य को उनके सामाजिक कार्यों और समाज हित में सक्रिय भूमिका को देखते हुए तहसील मंत्री नियुक्त किया गया है।
उन्होने बताया कि संगठन के विस्तार के साथ समाज के युवाओं और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। वहीं लक्ष्यराज आचार्य के तहसील मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने शुभकामनाएं दीं।





