
गोगुंदा – कस्बे में रविवार को सरीया देवी गरबा मंडल की बैठक दयालाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान मंडल के सदस्यों को विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में मंडल अध्यक्ष मीठालाल गवारिया, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश कुम्हार, उपाध्यक्ष सुभाष प्रजापत, सचिव प्रहलाद, महामंत्री भावेश प्रजापति, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश, सांस्कृतिक मंत्री नारायण प्रजापत, छगन सहित मंडल के कई सदस्य मौजूद रहे।





