Home » प्रदेश » पंचायती राज संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी 17 सितंबर को

पंचायती राज संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी 17 सितंबर को

उदयपुर – पंचायती राज संस्थाओं के आगामी निर्वाचन के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार, उदयपुर में आयोजित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशों के क्रम में जिले में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन हेतु आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित की गई है। इसके तहत संबंधित प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन संबंधी आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!