Home » प्रदेश » सेमड़ ग्राम पंचायत में नवर्निवाचित जनप्रतिनिधियों ने संभाला कार्यभार

सेमड़ ग्राम पंचायत में नवर्निवाचित जनप्रतिनिधियों ने संभाला कार्यभार

गोगुंदा – सायरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेमड़ में रविवार को नवर्निवाचित सरपंच, उपसरपंच एवं वार्डपंचों ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों ने अपनी जिम्मेदारियां संभालीं।

इस दौरान सरपंच भगा राम, उपसरपंच जयराज सिंह राणावत, वार्डपंच चंदू गमेती, पुना राम गमेती, मीरा मेघवाल, सोहनी बाई, छगनी बाई एवं गंगा राम ने कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नवर्निवाचित जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर एवं मेवाड़ी साफा बांधकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच कर्ण सिंह राणावत, बाबूलाल पुरोहित, कल्याण सिंह, नानालाल जैन, मोहनलाल पालीवाल, दिलीप जैन, भवानी सिंह, जब्बार सिंह, चिराग कलाल, जितेंद्र, महेंद्र, लोकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!