Home » प्रदेश » गोगुन्दा युवा कांग्रेस द्वारा युवा विरासत महोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन

गोगुन्दा युवा कांग्रेस द्वारा युवा विरासत महोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन

गोगुंदा – राजस्थान युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस गोगुंदा और उदयपुर देहात द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में 14 से 19 नवंबर तक पांच दिवसीय युवा विरासत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को महोत्सव के पोस्टर का विमोचन पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस उदयपुर देहात बालू भील के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला ने बताया कि युवा विरासत महोत्सव कला, विचार, इतिहास और युवा संवाद का साझा मंच है। इसके माध्यम से युवाओं एवं विद्यार्थियों को देश के महान नेताओं के विचारों, योगदान और ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के तहत 14 एवं 15 नवंबर को पोस्टर विमोचन एवं प्रचार-प्रसार, 16 नवंबर को निबंध प्रतियोगिता, 17 नवंबर को भाषण प्रतियोगिता, 18 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर आधारित वीडियो प्रदर्शनी तथा 19 नवंबर को इंदिरा गांधी जी की जीवनी पर आधारित वीडियो प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। ये कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी स्तर पर आयोजित होंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष बालू भील ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं एवं विद्यार्थियों में नई जिज्ञासा पैदा करते हैं तथा उन्हें देश के इतिहास और महान विभूतियों के विचारों से परिचित करवाते हैं।

ब्लॉक बी अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने बताया कि ब्लॉक बी में भी महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जाएगा।

इस दौरान पूर्व जिला महासचिव दिनेश जोशी, विधानसभा महासचिव कैलाश गमेती, पूर्व विधानसभा महासचिव सुमित पालीवाल, लोसिंग वार्ड पंच महेंद्र सिंह, राजू भील, तन्मय श्रीमाली, एकांश रावल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!