Home » प्रदेश » मालवा का चौरा पीएचसी में मौसमी बीमारियों में 60 प्रतिशत कमी

मालवा का चौरा पीएचसी में मौसमी बीमारियों में 60 प्रतिशत कमी

कोटड़ा – क्षेत्र के मालवा का चौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. मीणा के नेतृत्व में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मौसमी बीमारियों के मामलों में लगभग 60 प्रतिशत तक कमी दर्ज कर दोहरी उपलब्धि हासिल की है।

पीएचसी टीम ने स्रोत न्यूनीकरण, घर-घर सर्वे, समय पर उपचार और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास किए। इन गतिविधियों के जरिए ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं।

वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष लैब प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें सीएचओ, एएनएम एवं एलएचवी को ब्लड ग्रुपिंग, आरएच टाइपिंग, हीमोग्लोबिन (एचबी), ब्लड शुगर, एचआईवी, वीडीआरएल एवं यूरिन जांच का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।

इसके साथ ही लैब टेक्नीशियन ने आशा सहयोगिनियों को ब्लड सैंपल लेने और स्लाइड बनाने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना रहा।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!