Home » प्रदेश » गोगुंदा में नवरात्रा का समापन, आमलिया भेरूजी मंदिर से निकली शोभायात्रा

गोगुंदा में नवरात्रा का समापन, आमलिया भेरूजी मंदिर से निकली शोभायात्रा

गोगुंदा – कस्बे की मेघवाल बस्ती स्थित आमलिया भेरूजी बावजी मंदिर में नवरात्रा पर्व का समापन धार्मिक आयोजनों के साथ हुआ। नवरात्र स्थापना के बाद से ही मंदिर में लगातार धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। समापन अवसर पर ज्वारा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मंदिर के पुजारी सुरेश मेघवाल ने बताया कि ज्वारा विसर्जन के लिए बावजी की शोभायात्रा मंदिर परिसर से रवाना हुई। शोभायात्रा मेघवाल बस्ती से खटीकवाड़ा और कलालवाड़ी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-27 तक पहुंची। इसके बाद एनएच-27 स्थित तालाब में विधि-विधान के साथ जवारों का विसर्जन किया गया।

धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था प्रकट की। ज्वारा विसर्जन के साथ ही मंदिर में आयोजित नवरात्रा पर्व का समापन हुआ।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!