Home » प्रदेश » खनन माफियाओं द्वारा वन कर्मियों पर हो रहे प्राणघातक हमलों पर रोक लगाने की मांग

खनन माफियाओं द्वारा वन कर्मियों पर हो रहे प्राणघातक हमलों पर रोक लगाने की मांग

उदयपुर – अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार पालीवाल के नेतृत्व में प्रदेश में खनन माफियाओं द्वारा वन कर्मियों पर हो रहे प्राणघातक हमलों पर रोक लगाने, सुरक्षा उपकरण, संसाधन उपलब्ध कराने एवं शहीद वन कर्मियों के परिजनों को समुचित सहायता प्रदान करने बाबत मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपा ।

संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार पालीवाल ने बताया कि प्रदेश के वनों, वन्यजीवों और खनिज संपदा की सुरक्षा में तैनात वन विभाग के कार्मिक अत्यंत विकट, असुरक्षित एवं जानलेवा कार्य-परिस्थितियों में कार्य कर रहे है। विगत एक वर्ष के अंतराल में संगठित खनन माफियाओं द्वारा ड्यूटी पर तैनात वन कर्मियों को वाहनों से कुचलकर जघन्य हत्याएं की गई हैं। यह बेहद चिंताजनक है कि क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर) स्तर के वरिष्ठ मैदानी अधिकारियों से लेकर वनरक्षक तक माफियाओं की बर्बरता का शिकार होकर वीरगति को प्राप्त हो रहे हैं।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने बताया कि लाखों हेक्टेयर वन क्षेत्र की रखवाली करने वाले वन कर्मियों को सरकार द्वारा केवल एक लाठी दी गई है। उनके पास न तो आत्मरक्षा के लिए हथियार हैं, न सुरक्षा उपकरण (बॉडी प्रोटेक्टर/हेलमेट) और न ही माफियाओं का पीछा करने हेतु पर्याप्त चारपहिया गश्ती वाहन है। दूसरी ओर खनन माफिया भारी वाहनों, संगठित गिरोह और आधुनिक हथियारों से लैस रहते हैं, जिससे मैदानी कर्मचारियों का जीवन हर समय खतरे में रहता है। खेद का विषय है कि राज्य सरकार एवं वन विभाग इस गंभीर विषय पर पूरी तरह असंवेदनशील है वहीं दूसरी ओर देश के सर्वाेच्च न्यायालय में भी माह सितंबर में हुई घटना पर स्वतः संज्ञान लेकर राज्य सरकार एवं वन विभाग को नोटिस जारी किया जा चुका है।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला महासचिव लच्छीराम गुर्जर ने बताया कि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ द्वारा निम्नलिखित मांगें अविलंब निस्तारण हेतु प्रस्तुत है यदि महासंघ की मांगो पर शीघ्र अति शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो महासंघ वन कर्मियों के साथ मिलकर आंदोलन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।

इस दौरान आईटी प्रभारी जसवंत सिंह चौहान, संयुक्त महासंघ उपाध्यक्ष नविन, भेरू सिंह, आईटी यूनियन के जिला अध्यक्ष सौरभ खमेसरा, वन विभाग के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान, अजय सिंह राजपूत, जीतेन्द्र खटिक, दिलीप जोशी, हेमंत जवासा, हितेश, राजेश्वरी राठौर, संतोष भाटी, राहुल पटेल, लाल सिंह चौहान, भेरू लाल गाडरी, सिमोन कलासुआ, बसन्ती जाट, कुसुम भोई, मीनाक्षी कल्याणा आदि उपस्थित रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!