गोगुंदा – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडल कांग्रेस कमेटियों के लिए प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह चदाणा ने बताया कि पीसीसी महासचिव लालसिंह झाला की अनुशंसा पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से ये नियुक्तियां की गई हैं।
उन्होने बताया कि नांदेशमा मंडल प्रभारी देवेंद्र पालीवाल और सह प्रभारी राहुल पालीवाल, गोगुंदा मंडल प्रभारी एडवोकेट धर्मेश पालीवाल और सह प्रभारी एडवोकेट राजेश तेली, वाकल मंडल प्रभारी हरिसिंह मादरेचा और सह प्रभारी देवीलाल दायमा और इसी प्रकार सायरा मंडल प्रभारी एडवोकेट मंगल सिंह खरवड़ और सह प्रभारी उम्मेदसिंह राणावत (मग्घा), भोमट मंडल प्रभारी जय राजसिंह राणावत और सह प्रभारी भीमाराम गरासिया, मजावद मंडल प्रभारी निर्भय सिंह देवड़ा और सह प्रभारी सुरेश सुथार तथा पुनावली मंडल प्रभारी हरीश चौधरी और सह प्रभारी इंद्र सिंह राणावत सहित बेकरिया मंडल प्रभारी के रूप में पन्नालाल गरासिया और देवला मंडल प्रभारी के रूप में रावताराम गरासिया को नियुक्त किया गया है।





