
सायरा – गुरुवार को पंचायत समिति सभागार में ई-मित्र संचालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सायरा पंचायत समिति क्षेत्र के सभी ई-मित्र संचालकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान ई-मित्र संचालकों को विभिन्न समस्याओं के समाधान, ई-मित्र सेवाओं पर मिलने वाले कमीशन तथा पेनाल्टी से संबंधित नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान ई-मित्र संचालकों को निःशुल्क स्टेशनरी एवं आईडी कार्ड भी वितरित किए गए।
इस दौरान आचार्य टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के जिला समन्वयक हेमंत आचार्य ,राकेश कुमार, और नेक कुमार नागदा, सुरेश कुमार, प्रकाश कुमार, प्रकाश कुमार, दिनेश कुमार, हरी शंकर गर्ग सहित कई लोग मौजूद रहे।





