उदयपुर – दिवंगत शिक्षक गेहरी लाल मेघवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को आश्रय सेवा संस्थान में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान में रह रही निराश्रित बालिकाओं को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया। साथ ही दीप प्रज्वलित कर स्वर्गीय मेघवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यह सेवा कार्य स्वर्गीय गेहरी लाल मेघवाल के भाई एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सायरा में कार्यरत शिक्षक गोविंद परिहार की ओर से आयोजित किया गया था। स्वर्गीय मेघवाल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मग्घा, ब्लॉक सायरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे।
गोविंद परिहार ने कहा कि अपने प्रिय भाई की स्मृति में समाज के जरूरतमंद वर्ग और बालिकाओं की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने सेवा कार्य के माध्यम से दिवंगत भाई की स्मृतियों को संजोते हुए जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा कीं।





