Home » प्रदेश » एमडीएमए की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 13.01 ग्राम मादक पदार्थ जब्त

एमडीएमए की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 13.01 ग्राम मादक पदार्थ जब्त

उदयपुर – नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रतापनगर थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13.01 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा और नगर पूर्व वृताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह राव के निर्देशन में संयुक्त टीम का गठन किया गया था। टीम ने प्रतापनगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में जसवंत और पूजा को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी जसवंत ने आरोपी पूजा से कुल 13.01 ग्राम अवैध एमडीएमए खरीदा था। पुलिस ने मौके से मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त की।

गिरफ्तार आरोपियों में जसवंत (29) पुत्र शांतिलाल निवासी धोबी मोहल्ला, करूकड़ा, भादसौड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ तथा पूजा (33) पत्नी नरेश निवासी शिवनगर, दक्षिणी सुंदरवास, थाना प्रतापनगर, उदयपुर, हाल निवासी हाउसिंग बोर्ड, सी-क्लास कॉलोनी, थाना प्रतापनगर शामिल हैं।

कार्रवाई में एएसआई अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल राजूराम, कांस्टेबल भारमल, कमलेश कुमार, महिला कांस्टेबल निर्मला कंवर सहित डीएसटी टीम के सदस्य शामिल रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!