Home » प्रदेश » गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

गोगुंदा – विधानसभा के युवा नेता एवं युवा कांग्रेस उदयपुर देहात के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बालू भील के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके आदर्शों, विचारों और देश के प्रति योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांत और लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय युवा मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर गोगुंदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) की ओर से कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के देश के प्रति योगदान और उनके विचारों को याद किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान पीसीसी महासचिव लालसिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ मांगीलाल गरासिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ए) के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, गोगुंदा ग्राम पंचायत के उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, युथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशरफ शेख, पूर्व जिला परिषद सदस्य नाथुलाल मेघवाल, चेन सिंह चदाणा,जनजाति ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रकाश गमेती सहित कई कांगेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

 

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!