Home » प्रदेश » डोटासरा के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों को बांटी मिठाई

डोटासरा के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों को बांटी मिठाई

गोगुंदा – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केक काटकर नन्हे बच्चों को मिठाई वितरित की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लाल सिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु झाला ने बच्चों को केक एवं मिठाई वितरित की।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम सिंह चदाना, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष हरिसिंह झाला, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रहलाद सिंह झाला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह झालाला, गोगुंदा उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, युवा कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी हितेश पालीवाल, हितेश माली, मंडल अध्यक्ष गोपीलाल पालीवाल, रामेश्वर चौधरी, सुरेश लोहार, सुरेश तेली, एडवोकेट दुर्गेश मेघवाल, हडमत सिंह झाला, देवेंद्र पालीवाल, एडवोकेट जसपाल सिंह, दीपक सिंह परमार, वन दास महाराज, खुशवर्धन सिंह झाला सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!