
उदयपुर – गुरूवार को प्रदेशभर में पंचायतीराज चुनावों को लेकर गुरुवार को लॉटरी निकाली गई। वहीं गोगुंदा उपखंड क्षेत्र के गोगुंदा और सायरा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया के नेतृत्व में लॉटरी प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान गोगुंदा तहसीलदार प्रवीण सैनी, सायरा तहसीलदार सुरेश कुमार मेहता, विकास अधिकारी महिप सिंह जगावत, विधायक प्रताप लाल भील सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
गोगुंदा की 39 पंचायतों में आरक्षण तय
गोगुंदा पंचायत समिति की 39 ग्राम पंचायतों में से 19 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद जनजाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 20 पंचायतों में पद जनजाति वर्ग के लिए ओपन रखा गया है।
इन 19 पंचायतों में महिला सरपंच पद आरक्षित
झाडोली, झुंझरापुरा, ओबरा कलां, ओबरा खुर्द, रावलियां खुर्द, गोगुंदा, सेमटाल, दादिया, पांडलों का चौरा, काछबा, पाटिया, नाल, पडावली कलां, पडावली खुर्द, मादड़ी, केलथरा, कुकड़ाखेड़ा, वीरपुरा और कड़ेचावास ग्राम पंचायत में जनजाति महिला सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ सकेगी।
20 पंचायतों में जनजाति वर्ग के लिए ओपन सीट
रावमादड़ा, जसवंतगढ़, रावलिया कलां, मोदी, विजय बावड़ी, मादड़ा, चाटियाखेड़ी, मजावड़ी, अंबावा, बगडुंदा, मोरवल, सूरजगढ़, सेनवाड़ा, मादा, मजावद, छाली, वास, मदारड़ा, समीझा और नांदेशमा में सरपंच पद जनजाति वर्ग के लिए ओपन रखा गया है। इन सीटों पर जनजाति वर्ग का कोई भी पात्र सदस्य चुनाव लड़ सकेगा।
सायरा की 35 पंचायतों में भी आरक्षण तय
सायरा पंचायत समिति की 35 ग्राम पंचायतों में से 17 पंचायतों में सरपंच पद जनजाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं 18 पंचायतों में पद जनजाति वर्ग के लिए ओपन रखा गया है।
इन 17 पंचायतों में महिला सीट
कांबा, सायरा, दियाणा, बोखाड़ा, ब्राह्मणों का कलवाणा, झालों का कलवाणा, जेमली, सांचली, सामल, बरावली, पालीदाणा, पुनावली, ढोल, हथनियावल, रोयड़ा, ढुंढी और सादड़ा ग्राम पंचायतों में सरपंच पद जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
18 पंचायतों में जनजाति वर्ग के लिए ओपन
भानपुरा, घणावल, पलासमा, सिंघाड़ा, सेमड़, कुंडलावास, कमोल, विसमा, रावछ, कड़ेच, चित्रावास, सुआवतो का गुड़ा, तरपाल, पानेर, तिरोल, करदा और गुंदाली ग्राम पंचायतों में सरपंच पद ’’जनजाति वर्ग के लिए ओपन रखा गया है.
लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही गोगुंदा और सायरा ब्लॉक की कुल 74 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। इसके साथ ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ने लगी है।





