उदयपुर – पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव- 2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्ण एवं सफल क्रियान्वयन के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) गौरव अग्रवाल द्वारा जारी आदेशानुसार नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण 24 सितम्बर को प्रातः 10ः30 बजे नगर निगम, टाउन हॉल स्थित सुखाडिया रंगमंच में आयोजित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण में आवश्यक रूप से भाग लेने एवं बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के लिए आदेशित किया है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत नियमानुसार अनुशासनात्मक की जाएगी।





