
गोगुंदा – कस्बे के मेघवाल मोहल्लें के निवासी लक्ष्मी, सोवनी, पुष्पा, भंवरी, मिट्टूी बाई पुत्री स्वर्गीय मेघाराम मेघवाल, दलीचंद्र पुत्र स्वर्गीय मेघाराम मेघवाल सहित खेमणीबाई पत्नी स्वर्गीय लालूराम मेघवाल, राकेश, भावेश पुत्र स्वर्गीय लालूराम मेघवाल तथा कंचन पुत्री स्वर्गीय लालूराम मेघवाल ने जमीन पर कथित कब्जे को लेकर कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गोगुंदा कस्बे के मजावड़ी मार्ग पर स्वर्गीय मेघाराम मेघवाल की करीब 1350 वर्गफीट जमीन है और जमीन पर उनके विधिक वारिसों का संयुक्त स्वामित्व चला आ रहा है। ज्ञापन में बताया कि मेघवाल मोहल्ला निवासी ललित पुत्र भंवरलाल मेघवाल द्वारा बिना वैध दस्तावेज एवं प्रार्थीगण की सहमति के पैतृक जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित पक्ष ने एसडीएम से मामले की जांच करवाकर जमीन पर कथित कब्जे को रुकवाने तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
ललित मेघवाल ने बताया कि उक्त जमीन पर उनका करीब 30 से 35 वर्षों से कब्जा है और वर्ष 1993 में डालचंद्र, दलीचंद्र और लालूराम मेघवाल तीनों भाइयों ने अपने पिता की जमीन उन्हें बेची थी। उन्होने बताया कि जमीन की खरीद से संबंधित लिखित दस्तावेज भी उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि जमीन का पट्टा बनवाने के लिए उन्होंने कई बार डालचंद्र से मांग की, लेकिन अभी तक उन्हें पट्टा उपलब्ध नहीं कराया गया है।




