Home » प्रदेश » नगर निगम उदयपुर सहित 5 नगरपालिकाओं की मतगणना 14 को 190 वार्डों के लिए 521 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में

नगर निगम उदयपुर सहित 5 नगरपालिकाओं की मतगणना 14 को 190 वार्डों के लिए 521 प्रत्याशी हैं चुनाव मैदान में

उदयपुर – नगरीय निकाय चुनाव – 2026 के तहत जिलेके 6 नगरीय निकायों में दो चरणों में हुए मतदान के बाद मतगणना 14 सितम्बर सोमवार को होगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना ठीक 8 बजे प्रारंभ होगी। नगर निगम उदयपुर की मतगणना राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर में होगी। वहीं शेष नगरपालिकाओं की गणना संबंधित नगरपालिका मुख्यालय के संग्रहण-वितरण केंद्र पर होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम उदयपुर की मतगणना राजस्थान कृषि महाविद्यालय परिसर मेंस्थापित 5 गणना कक्षों में होगी। प्रत्येक में अधिकतम 8 टेबल लगाई गई हैं। निगम क्षेत्र की मतगणना के कुल 16 राउण्ड होंगे। प्रत्येक राउण्ड में 5 वार्डों के परिणाम जारी किए जाएंगे।इसी प्रकार नगरपालिका भीण्डर की मतगणना भैरव राउमावि भीण्डर, वल्लभनगर की पंचायत समिति कार्यालय वल्लभनगर, फतहनगर-सनवाड़ की राउमावि सनवाड़, कानोड की पं. उदय जैन महाविद्यालय कानोड़ तथा नगरपालिका मावली की गणना पीएम श्री राउमावि मावली में होगी।

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने बताया कि मतगणना को लेकर व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। मतगणना स्थल पर त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। गणना स्थल पर अधिकृत पास धारक को ही प्रवेश दिया जाएगा, अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। इसके अलावा गणना केंद्र पर मोबाइल लेना भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

190 वार्डों के लिए 521 प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य
जिले में उदयपुर नगर निगम सहित 5 नगरपालिकाओं में कुल 190 वार्डों के लिए 521 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। उदयपुर नगर निगम में 80 वार्डों के लिए 220 प्रत्याशी, कानोड़ में 20 वार्डों के लिए 52, भीण्डर में 25 वार्डाे के लिए 58, मावली में 20 वार्डों में 59 प्रत्याशी, फतहनगर-सनवाड़ में 25 वार्डों में 65 तथा वल्लभनगर में 20 वार्डों के लिए 67 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के दौरान जनता ने अपना फैसला ईवीएम में लॉक करा दिया है, सोमवार को भाग्य का पिटारा खुलेगा।


फैक्ट फाइल
नगर निगम उदयपुर
कुल वार्ड – 80
कुल प्रत्याशी – 220
कुल मतदाता – 416143
मतदान किया – 3,05,326

नगरपालिका मावली
कुल वार्ड – 20
कुल प्रत्याशी -59
कुल मतदाता – 8198
मतदान किया – 7,246

नगरपालिका कानोड़
कुल वार्ड – 20
कुल प्रत्याशी – 52
कुल मतदाता – 9395
मतदान किया – 7,756

नगरपालिका वल्लभनगर
कुल वार्ड – 20
कुल प्रत्याशी – 67
कुल मतदाता – 8314
मतदान किया – 6,907

नगरपालिका भीण्डर
कुल वार्ड – 25
कुल प्रत्याशी – 58
कुल मतदाता – 13919
मतदान किया – 11,424

नगरपालिका फतहनगर सनवाड़
कुल वार्ड – 25
कुल प्रत्याशी – 65
कुल मतदाता – 17724
मतदान किया – 15,758

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!