गोगुंदा (Udaipur)- गुरुवार को थाना पुलिस ने अवैध गांजे की बिक्री करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मांडवा थाना क्षेत्र के क्यारा, बिकरनी निवासी हरगिया पुत्र पाहूरा गमेती (58) के ठिकानों पर पुलिस टीम ने दबिश दी लेकिन आरोपी ने भनक लगते ही ठिकाना बदलकर गुजरात भाग गया था।

गौरतलब है कि 22 जून को सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र के पालछ निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र धन सिंह राजपूत (30) को नाकाबंदी के दौरान 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे सहित एक मोटरसाईकिल को जब्त किया गया था। आरोपी सुरेंद्र सिंह ने अवैध गांजे की बिक्री हरगिया पुत्र पाहूरा गमेती से की थी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





