Home » प्रदेश » कल होंगे तृतीय चरण के 4 पंचायत समितियों में मतदान

कल होंगे तृतीय चरण के 4 पंचायत समितियों में मतदान

उदयपुर – पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण के मतदान को लेकर जिला निर्वाचन प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में सुखाड़िया रंगमंच सभागार में मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं, मतदान संबंधी दायित्वों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना सभी मतदान कार्मिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने, निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने तथा प्रत्येक गतिविधि में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और मतदान प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों का पालन करने पर जोर दिया। इस दौरान एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रीतम कुमार, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़ सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों ने पीएमश्री राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्थापित काउंटरों से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए आवश्यक निर्वाचन सामग्री प्राप्त की। सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान दल निर्धारित वाहनों से अपने-अपने आवंटित मतदान बूथों के लिए रवाना हुए। प्रशासन की ओर से मतदान दलों की रवानगी एवं निर्वाचन सामग्री वितरण की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, ताकि सभी दल समय पर अपने निर्धारित मतदान केंद्रों तक पहुंचकर मतदान संबंधी आवश्यक तैयारियां पूरी कर सकें।

2 लाख 58 हजार मतदाता करेंगे वोटिंग

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत 3 नवम्बर को पंचायत समिति खेरवाड़ा, ऋषभदेव, कल्याणपुर एवं नयागांव क्षेत्रों में मतदान होगा। इस चरण में जिला परिषद के 8 वार्डों में 24 तथा पंचायत समिति सदस्य के 62 वार्डों के लिए 214 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, आगामी 5 नवम्बर को उक्त चार पंचायत समितियों की 117 ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए निर्वाचन कराया जाएगा। इस चरण में कुल 2 लाख 58 हजार मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!