Home » प्रदेश » विशेष निरोधात्मक अभियान के दौरान अवैध मदिरा पर कार्रवाई – हजारो लीटर वॉश नष्ट

विशेष निरोधात्मक अभियान के दौरान अवैध मदिरा पर कार्रवाई – हजारो लीटर वॉश नष्ट

उदयपुर – आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश मंे अन्य राज्यों से आने वाली मदिरा एवं अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम हेतु जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 7 नवम्बर 2026 तक विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
आबकारी निरोधक दल सिरोही के तहत आबूरोड़ थाना द्वारा रेलवे पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में फोर सेल इन पंजाब व हरियाणा अंग्रेजी मदिरा की 123 बोतल बरामद की जिनकी अनुमानित कीमत 1.35 लाख रूपए है। आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया। एक अन्य कार्रवाई में आबूरोड़ में 200 लीटर वॉश एवं मदिरा भट्टी नष्ट की गई। बूंदी जिले के हिंडोली में 200 लीटर वॉश सहित अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की गई। नसीराबाद में देशी मदिरा के 54 पव्वे जब्त किए। केकड़ी की सांवर सांसी बस्ती में दबिश देकर 200 लीटर वॉश नष्ट कर 4 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की। जोधपुर के शहर थाना, लूणी, पीपाड़, ओसियां, फलौदी एवं सरदारपुरा मुख्यालय थाना क्षेत्र में देषी मदिरा के 299 पव्वे, 21 बोतल बीयर, 7 पव्वे आईएमएफएल सहित 2 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त कर अभियोग दर्ज किए। श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में 1500 लीटर वॉश सहित 4 भट्टियां नष्ट की। अनूपगढ में 500 लीटर वॉष नष्ट किया। सूरतगढ़ में देशी मदिरा के 96 पव्वे जब्त कर अभियोग दर्ज किए। कोटा में देशी मदिरा के 69 पव्वे सहित 71 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की गई। भीलवाड़ा में 3200 लीटर वॉश एवं 4 भट्टियां नष्ट कर 30 लीटर हथकड़ मदिरा भी जब्त की गई। भरतपुर के डीग में बीयर के 91 केन, 15 बीयर बोतल एवं देशी मदिरा के 74 पव्वे जब्त किए।
इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी गश्त, नाकाबंदी व दबिश दी जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!