Home » प्रदेश » प्रोपर्टी डीलर को अगवाह कर करोड़ों की फिरौती मांगने वाला इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

प्रोपर्टी डीलर को अगवाह कर करोड़ों की फिरौती मांगने वाला इनामी आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

सविना (Udaipur) – थाना पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए प्रोपर्टी डीलर को अगवाह कर एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले मामले में फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने इसी मामले में पूर्व में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर इमरान कुंजडा सहित 05 आरोपियों को गिरफ़्तार किए थे। वहीं प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 5000 का ईनाम भी घोषित हो किया गया था।

थानाधिकारी अजय सिंह राव ने बताया कि फिरौती मांगने के मामले में बरकत कॉलोनी, सेक्टर 12 (सविना) निवासी तोसिफ अली पुत्र जुल्फीकार अली घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद ठिकाने बदलता रहता था। जिसके चलते एक टीम का गठन किया गया टीम ने योजनाबद्ध तरीके से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तोसिफ अली के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, हत्या के प्रयास एवं अवैध हथियार रखने अगवाह कर फिरौती मांगने जैसे गम्भीर प्रकृति के कुल 10 प्रकरण दर्ज है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!