
बेकरिया( Udaipur)- मंगलवार को थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के दौरान थाना प्रभारी उत्तम सिंह और गोगुंदा थाना प्रभारी श्याम सिंह चारण ने संयुक्त कार्यवाही को अंजाम देते हुए बेकरियां थाने के सिरवल कट के समीप ब्रेजा कार से 16 प्लास्टिक के कट्टों से 2 क्विंटल 95 किलो अवैध डोडा चूरा सहित एक कार को जब्त किया है।
बता दें कि बेकरियां थाना प्रभारी उत्तम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने नेशनल हाईवे 27 पर नाकाबंदी के दौरान गोगुंदा थाने की सूचना पर एक ब्रेजा कार को रोकने का प्रयास किया गया तो कार चालक कार को यु-टर्न मारकर भागने लगा जिस पर टीम ने कार का पिछा किया और स्टॉप स्टीक का प्रयोग करते हुए कार के टायर पंचर किए गए। जिससे कार सिरवल कट से अंदर की तरफ भीमाणा रोड पर अनियंत्रित होकर झाडियों में जाकर फंस गई। इस दौरान कार में सवार दो व्यक्ति कार को मौके पर छोड़कर जंगल की तरफ पहाडियों में भाग गयें। पुलिस टीम ने देर तक तलाश की मगर रात्री का समय होने से दोनो व्यक्ति फरार हो गए। पुलिस ने कार से अवैध डोडा चूरा को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी किया है।
संयुक्त कार्यवाही में बेकरियां थाने से हेड कांस्टेबल धर्मी लाल, कांस्टेबल विजेश कुमार , जोधाराम, उम्मेदाराम , भोमाराम, पंकज, नवाराम , ईश्वर , पुष्कर, चालक भीखाराम और गोगुंदा थाने के कांस्टेबल प्रदीप कुमार , राजेन्द्र कुमार, भुपेन्द्र कुमार सहित सतीश शामिल रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





