
आरोपी परदा राम गरासिया
सायरा (Udaipur) – थाना पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए 3 घंटे में फरार आरोपी को हिरासत में लिया। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी वेलु का खेत (रावछ) निवासी परदा राम पुत्र जामता राम गरासिया मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गिर्वा वृताधिकारी सूर्यवीर सिंह ,थानाधिकारी किशोर सहित एएसआई राजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल भंवर सिंह , धर्मेन्द्र, निम्बाराम, कुलदीप और साईबर सैल एक्सपर्ट लोकेश रायकवाल घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। टीम ने ग्रामीणों के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू की जिसमें परदा राम के साथ मृतका का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया इस पर पुलिस ने आरोपी से गहनता से पुछताछ की गई तो परदा राम ने प्रेम प्रसंग में बेवफ़ाई करने के कारण हत्या करना बताया गया। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अनुसंधान जारी किया हैं।
थाना प्रभारी किशोर सिंह ने बताया कि सोमवार को थाना क्षेत्र के सरिया फलां (चित्रावास ) निवासी मसरू पुत्र मंशाराम गरासिया ने सूचना दी की मेरी पुत्रवधु 35 वर्षीय सविता बाई पत्नी जोगाराम गरासिया की ख़ून से लथपथ शव मकान से थोड़ी दूर मगरी पर पड़ा हुआ था । जिस पर काफी चोटें लगी हुई थी और गले में साडी का फंदा लगा हुआ था । सूचना पर एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





