
धन सिंह राजपूत
सायरा (Udaipur) -क्षेत्र से शुक्रवार को कुदरत का अजीबो- गरीब करिश्मा देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। चिकित्सकों ने जिस इंसान को मृत घोषित कर दिया वहीं कुदरत के करिश्मे से दुःख भरे आंसु खुशी के आंसुओं में परिवर्तित हो गये।
हुआ कुछ ऐसा कि क्षेत्र के झालों का कलवाणा निवासी धन सिंह राजपूत जो वर्तमान समय में मुंबई के जवेरी बाजार में एक ज्वैलर्स की दुकान पर रोजगार करते हैं। शुक्रवार को अचानक धन सिंह राजपूत को दिल का दौरा पड़ने के बाद चिकित्सकों के पास ले जाया गया तो चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। सूचना पर दुकान मालिक व मालकिन भी वायुयान के जरिए धन सिंह के अंतिम संस्कार में आ रहे थे लेकिन उनकी दो बार टिकट रद्द हो गए। जबकि बार में उदयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे। परिवार वाले मृत शव का अंतिम संस्कार करने के लिए एंबुलेंस के जरिए पुश्तैनी गांव झालो का कलवाणा लौट रहे थे कि रास्ते में धन सिंह की सांसें फिर से चलने लगीं और परिवार में ख़ुशी का माहौल बन गया। हालांकि कुछ ही देर बाद धन सिंह लकवाग्रस्त हो गये। जिसके बाद उदयपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है। यह घटनाक्रम पूरे क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का विषय बन गया। धन सिंह का बेटा सूरत में रहता है। सूचना मिलने पर वो मुंबई पहुंच गया था, वहां से एंबुलेंस के साथ ही आ रहा था।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





