Home » प्रदेश » गुंदाली में अवैध रूप से नवनिर्मित मकान पर चला सरकारी बुलडोजर

गुंदाली में अवैध रूप से नवनिर्मित मकान पर चला सरकारी बुलडोजर 

सायरा (Udaipur)- थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुंदाली में गुरुवार को रास्ता खोलो अभियान के दौरान बिलानाम की जमीन पर बने एक अवैध नवनिर्मित मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान प्रशासन के अधिकारी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा। बता दें कि गुदाली निवासी भेरु सिंह पुत्र खूम सिंह द्वारा बिलानाम जमीन पर अवैध रूप से एक मकान बनाया जा रहा था जिसको लेकर प्रशासन को कहीं दफा जानकारी मिली थी।इस दौरान तहसीलदार सुरेश मेहता, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार छिपा, आर आई सोहन लाल मेघवाल, दिलीप चौधरी, राकेश दामा , पटवारी नीरज पालीवाल, धर्मेश पालीवाल और यूडीसी रूप सिंह कुम्भावत सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!