सायरा (Udaipur) – थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाहीं करते हुए पिछले एक वर्ष में 30 से ज्यादा चोरी ओर नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश कर एक हिस्ट्रीशीटर सहित 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की दबिश में गिरफ्तार आरोपी वारदातों को अंजाम देने के लिए पथराव और हथियारबंद तरीके से लूट करते थे। थाना क्षेत्र में 7 दिन पहले हुई एक डकैती को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी किशोर सिंह और वृत गिर्वा के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने तकनीकी साधनों के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रावछ निवासी आशा पुत्र कल्ला (21), सोहन पुत्र सोफा (35) ,सूरज उर्फ सुरेश पुत्र हुरमा राम (19) , पुना पुत्र ओगा (45) , हिस्ट्रीशीटर टीला पुत्र बाबु (34) सहित गोगुंदा थाने के ईटो का खेत निवासी सोहन पुत्र मोहन गमेती(21) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि गत दिनों थाना क्षेत्र के करदा गांव के उमा राम पुत्र मोतीलाल गमेती और आसपास के घरों में घुसकर अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने रात्रि में पथराव करते हुए सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी की डकैती को अंजाम दिया था।
गठित टीम के सदस्य
हेड कांस्टेबल शम्भु सिंह, अर्जुन सिंह, प्रकाश, नरेन्द्र सिंह , विशेष भूमिका में धर्मेन्द्र, ओम प्रकाश और विरेन्द्र कुमार , लोकेन्द्र सिंह, रूपाराम, नरपत राम, पुष्पराज सिंह, साईबर सैल लोकेश रायकवाल सहित संपूर्ण वारदातों का खुलासा करने में वृत कार्यालय गिर्वा के हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह ,प्रकाशचंद्र और अजयपाल सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका के तौर पर शामिल रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





