सायरा (Udaipur) – बुधवार को कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 25 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रृद्धांजलि अर्पित की।

नांदेशमा युवा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पंडित हितेश पालीवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत तिरोल और बांसलिया में किसानों के मसीहा एवं पूर्व कांग्रेस केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान प्रताप सिंह , युवा नेता शिव सिंह, भेरू सिंह, गोविंद सिंह , राकेश पुरी , मांगीलाल सहित कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





