Home » प्रदेश » नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन हुए प्रारंभ

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन हुए प्रारंभ

उदयपुर– पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली उदयपुर जिले के लिए कक्षा 6 सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के इच्छुक ऐसे विद्यार्थी जो सत्र 2025-26 में कक्षा 5 में नियमित छात्र के रूप में अध्ययनरत है एवं उनकी जन्म तिथि (01.05.2014 से 31.07.2016) के बीच हो वे नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट पर जाकर निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 है। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा प्रभारी शिव शंकर सैन, पीजीटी हिन्दी के 9783721107 एवं सहायक प्रभारी मोहन जांगिड, पीजीटी गणित के दूरभाष नम्बर 7976168356 पर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली में व्यक्तिगत रूप से कार्यालय समय में प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे के मध्य उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!