
गोगुंदा (Udaipur) – थाना क्षेत्र में 20 दिन पहले हुई हत्या के मामले में फरार 13 आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिसमें से 12 आरोपी अभी भी पुलिस की नजरों से दूर है। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बड़े ही शातिर दिमाग से अलग-अलग स्थानों पर मजदूरी करता और जगह बदल देता था आरोपी हत्या करने के 15 दिनों बाद तकरीबन 50 जगहों पर काम कर चुका था जहां जहां पुलिस दबिश देती थी आरोपी फरार हो जाता था । थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि आरोपी के शातिर तरीके से जगहों को बदलने की प्रवृत्ति को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया जिसमें बद्रीलाल, प्रदीप कुमार, सत्यनारायण सहित दिपेन्द्र शामिल थे। गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से थाना क्षेत्र के नाल फला (डामरावास) निवासी 30 वर्षीय हत्या के आरोपी भूताराम पुत्र होमा गमेती को उदयपुर से गिरफ्तार कर आरोपी पर अनुसंधान जारी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि गत माह थाना क्षेत्र के काड फला (नाल) निवासी दिपाराम, लक्ष्मण , गणेशलाल, पन्ना, गीता और केसर बाई गमेती मोटरसाईकिल से गोगुंदा जा रहे थे। उस समय रास्ते में 13 लोगों ने मिलकर दिपाराम , लख्माराम उर्फ लक्ष्मण गमेती का रास्ता रोक लिया और तलवार से वार करते हुए दिपाराम और लक्ष्मण गमेती को लहुलुहान कर दिया था। मारपीट में गंभीर रूप से घायल दिपाराम गमेती की मौत हो गई थी और लक्ष्मण घायल हो गया था।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





