Home » प्रदेश » आबकारी निरोधक टीम की बडी कार्यवाही, नकली होलोग्राम व लेबल की प्रतिबंधित शराब जब्त

आबकारी निरोधक टीम की बडी कार्यवाही, नकली होलोग्राम व लेबल की प्रतिबंधित शराब जब्त

उदयपुर (Udaipur)- आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा 3 टीमों का गठन कर उदयपुर शहर के भुवाणा क्षेत्र में एक मकान से अन्य राज्य की प्रतिबंधित शराब पर सस्ती शराब के होलोग्राम लगाकर राजस्थान में बिक्री योग्य होने के नकली लेबल लगाकर होटलों एवं मदिरा दुकानों में सप्लाई की सूचना पर कार्यवाही कर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। इस प्रकरण में एक होटल एवं मदिरा की दुकान पर भी कार्यवाही की गई।

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि आबकारी आयुक्त शिव प्रसाद नकाते के निर्देशानुसार शहर में अन्य राज्य की प्रतिबंधित शराब पर सस्ती शराब के होलोग्राम लगाने एवं राजस्थान में बिक्री योग्य होने के नकली लेबल लगाकर होटलों एवं मदिरा दुकानों पर सप्लाई की विश्वसनीय सूचना पर सोमवार रात्रि आबकारी निरोधक दल द्वारा आबकारी निरीक्षक क्रमशः मुरलीधर सौदा, नरेश सुहैल, मनीषा पुरोहित एवं सहायक आबकारी अधिकारी गणपतलाल के नेतृत्व में 3 टीमों का गठन कर उदयपुर के भुवाणा क्षेत्र स्थित एक मकान से हरियाणा राज्य में बिक्री योग्य तीन बोतल शराब बरामद की गई। मौके से अभियुक्त आदिल को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त आदिल से प्राप्त सूचना पर उदयपुर के प्रतिष्ठित होटल मेरियट में सप्लाई की गई 36 बोतल शराब जब्त करते हुए होटल स्टाफ से युवक अंकित को भी संलिप्तता पर गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में भुवाणा में एक मदिरा दुकान की तलाशी ली गई एवं संदिग्ध मदिरा को परीक्षण के लिए जब्त किया। उक्त दुकान के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए प्रकरण में अनुसंधान जारी है। इस प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्त आदिल को अग्रिम अनुसंधान के आबकारी रिमांड पर लिया गया है एवं मेरियट होटल के मैनेजर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। प्रकरण में अग्रिम जांच कार्यवाही जारी है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!