Home » प्रदेश » गोगुंदा पुलिस की बड़ी कार्यवाहीं हत्या के मामले में 03 महीनों से फरार 04 आरोपी गिरफ़्तार

गोगुंदा पुलिस की बड़ी कार्यवाहीं हत्या के मामले में 03 महीनों से फरार 04 आरोपी गिरफ़्तार

गोगुंदा (Udaipur)- थाना पुलिस ने विगत 3 महीनों से हत्या के मामले में फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी कार्यवाहीं की है । थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के नाल के समीप मार्च महीने में आरोपी पन्नालाल पुत्र मूंगला, धर्माराम पुत्र पन्नालाल, पप्पूलाल पुत्र मोतीलाल गमेती और प्रकाश पुत्र सोहन गमेती निवासी नाल ने मिलकर एक युवक की मारपीट करके हत्या कर दी थी। जिसको लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी और प्रकरण में शामिल 03 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चूका था।

उल्लेखनीय है कि 2 मार्च को लालू राम व लक्ष्मण गमेती अपनी मोटरसाइकिल से गोगुंदा से पडावली जा रहे थे। तब रास्ते में 13 लोगो ने मिलकर लालू राम व लक्ष्मण गमेती का रास्ता रोक कर मारपीट की थीं। मारपीट में आरोपियों ने लालू राम के दोनो हाथ-पांव तोड़कर सडक के पास पुलिया से नीचे पत्थरों में फैंक दिया था और ईलाज के दौरान लालू राम की मृत्यु हो गई थी।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!