
उदयपुर– राज्य मुख्य चुनाव आयुक्त मधुकर गुप्ता सोमवार को उदयपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने ईवीएम भण्डार गृह का निरीक्षण किया। साथ ही जिले में चुनाव संबंधी कामकाज एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। राज्य मुख्य चुनाव आयुक्त गुप्ता सोमवार दोपहर किशनपोल स्थित फर्राशखाना पहुंचे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे। गुप्ता ने ईवीएम भण्डार गृह में संरक्षित ईवीएम की जानकारी ली। उन्होंने जिले में ईवीएम की उपलब्धता तथा वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आगामी समय में पंचायतीराज चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में आयोग चुनाव पूर्व तैयारियों को लेकर सक्रिय है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





