
बडगांव (Udaipur)- सोमवार को थाना प्रभारी पूरण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शराब ठेके के सेल्समैन पर जानलेवा हमला करने के बाद फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने गत माह जिले के साईफन चौराहा पर स्थित शराब ठेके के सेल्समैन पर शराब लेने की बात पर हुई कहासुनी को लेकर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था।
थानाधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की पुलिस टीम तलाश कर रही थी। वहीं मामले में फरार सागर अपार्टमेंट के सामने, देवाली (अम्बामाता) थाना निवासी प्रिंस सिंह उर्फ रॉकी पुत्र ईश्वर सिंह और मोती चोहट्टा (घण्टाघर) हाल नाजुश्री वाटिका के पास सहेली नगर निवासी मोहित पुत्र फतह लाल को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम अनुसंधान जारी किए गए हैं।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





