गोगुंदा (Udaipur)- थाना क्षेत्र के पडावली नाल के समीप 2 महीने पहले हुए हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए थाना पुलिस ने फरार आरोपी को हिरासत में लिया हैं। थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि नाल निवासी अशोक पुत्र वरदीचन्द पिछले दो महीनों से फरार था । जिसके लिए एक टीम बनाई गई टीम ने सूचना और तकनीकी सहयोग से आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं प्रकरण में 02 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चूका है।
उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र दो माह पूर्व 02 मार्च को लालूराम व लक्ष्मण गमेती अपनी मोटरसाइकिल से गोगुंदा से पडावली की तरफ जा रहे थे। तब रास्ते में 13 लोगो ने मिलकर लालूराम व लक्ष्मण गमेती का रास्ता रोक कर दोनों के साथ मारपीट की थीं । मारपीट में आरोपियों ने लालूराम के दोनो हाथ-पांव तोड कर पुलिया से नीचे पत्थरों में फैंक दिया। जिसके बाद लालूराम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





