Home » प्रदेश » नाबालिग ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या , परिजनों ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

नाबालिग ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या , परिजनों ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप 

सायरा (Udaipur)- शनिवार को थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर सायरा थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कड़ी मशक्कत के बाद कूंए से बहार निकाला गया और सायरा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया । हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह झाला ने बताया कि परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पूर्व युवती की सगाई पास ही के गांव में हुई थी। लेकिन किसी कारणवश रिश्ता नहीं हो सका। उसके बाद युवक सोशल मीडिया के जरिए आए दिन परेशान करता था जिसके चलते युवती परेशान थी और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!