
उदयपुर/ पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से पन्द्रह दिवसीय ग्रीष्म कालीन घूमर कार्यशाला का शुभारंभ शनिवार को बागोर की हवेली में हुआ। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि पन्द्रह दिवसीय ग्रीष्म कालीन घूमर कार्यशाला का शुभारंभ बागोर की हवेली में शनिवार को दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन केन्द्र के उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत, सहायक निदेशक (वित्तीय एवं लेखा) दुर्गेश चांदवानी, सी.एल. सालवी एवं विजयलक्ष्मी आमेटा ने किया। कार्यक्रम का संचालन सिद्धांत भटनागर ने किया। इस कार्यशाला के पहले दिन विशेषज्ञ विजयलक्ष्मी आमेटा ने प्रतिभागियों को घूमर नृत्य की बारीकियां सिखाई।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





